CG CRIME

कोरबा| कुसमुंडा खदानों से डीजल चोरी करने वाले गिरोह के मास्टरमाइंड एवं 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी नवीन कश्यप सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

कोरबा। जिले के दीपका पुलिस द्वारा गेवरा और कुसमुंडा खदानों से डीजल चोरी करने वाले गिरोह के मास्टरमाइंड एवं 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी नवीन कश्यप सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले लगभग डेढ़ वर्ष से जिले से बाहर रहकर लगातार पुलिस से बचने की कोशिश कर रहा था। जानकारी के अनुसार 1 जून 2026 की रात गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि डीजल चोरी गिरोह का मुख्य आरोपी नवीन कश्यप जांजगीर क्षेत्र में छिपा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर नवीन कश्यप समेत परमेश्वर सारथी और सब्बीर मेमन को गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि यह गिरोह गेवरा एवं कुसमुंडा खदान क्षेत्रों में डीजल चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। मामले में पूर्व में करीब 2500 लीटर डीजल जप्त किया जा चुका है तथा इस गिरोह से जुड़े 9 आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। ताजा कार्यवाही में तीन और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद कुल 12 आरोपी पुलिस गिरफ्त में आ चुके हैं।

पुलिस ने घटना में प्रयुक्त दो स्कॉर्पियो वाहन क्रमांक CG 28 P 6555 और CG 12 BU 6064 को भी जब्त किया है। आरोपियों के विरुद्ध थाना दीपका में दर्ज अपराध क्रमांक 437/2024 एवं 114/2026 के तहत कार्यवाही कर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जहां उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। वहीं प्रकरण से जुड़े अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top