CG CRIME

बिलासपुर : साइबर ठगी नेटवर्क का पर्दाफाश, अंतरराज्यीय गिरोह का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। रेंज साइबर थाना द्वारा शेयर ट्रेडिंग और ऑनलाइन निवेश में मोटे मुनाफे का लालच देकर लोगों से ठगी करने वाले अंतरराज्यीय साइबर गिरोह का बड़ा खुलासा किया है। मामले में पहले 4 आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अब गिरोह के प्रमुख सदस्य रजत तोमर को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार बिलासपुर की एक महिला से शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 17.21 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी की गई थी। जांच में आरोपियों के बैंक खातों से जुड़े करोड़ों रुपये के संदिग्ध लेन-देन और देश के कई राज्यों में दर्ज साइबर शिकायतों का खुलासा हुआ है। जांच में मुकेश कुमार दास के खातों से जुड़े लगभग 8 करोड़ रुपये के संदिग्ध ट्रांजेक्शन सामने आए हैं। वहीं पुलिस ने कार्यवाही करते हुए करीब 1 करोड़ रुपये विभिन्न बैंक खातों में होल्ड भी कराए हैं। आरोपी रजत तोमर लोगों को लालच देकर बैंक खाते उपलब्ध करवाता था और साइबर अपराध से मिली रकम को विभिन्न खातों में ट्रांसफर कराने का काम करता था। उसके कब्जे से एटीएम कार्ड, पासबुक, मोबाइल फोन और सिम कार्ड भी बरामद किए गए हैं।

गिरफ्तार आरोपी:

(1)- मुकेश कुमार दास (समस्तीपुर, बिहार/रायपुर)
(2)- केशव साव (रायगढ़)
(3)-संदीप कुमार चंद्रा उर्फ विक्की (सक्ती)
(4)-शिशिर राठौर (सक्ती/रायपुर)
(5)-रजत तोमर (भिलाई/बागपत, उत्तर प्रदेश)

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top