CG CRIME

कोटा : 95 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ एक महिला सहित दो आरोपी गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

बिलासपुर । नशे के खिलाफ चलाए जा रहे “चेतना विरुद्ध नशा” एवं “प्रहार” अभियान के तहत कोटा पुलिस ने अवैध महुआ शराब के कारोबार पर कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से कुल 95 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत 19 हजार रुपये से अधिक बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (आईपीएस) के निर्देश पर अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 31 मई 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बेलटुकरी में दो व्यक्ति भारी मात्रा में अवैध कच्ची महुआ शराब का संग्रहण एवं बिक्री कर रहे हैं।

सूचना के आधार पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा नुपूर उपाध्याय के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने ग्राम बेलटुकरी में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान आरोपी शत्रुघ्न उर्फ भूरू वर्मा (23 वर्ष) एवं लता बाई वर्मा (45 वर्ष) को अवैध शराब के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 95 लीटर महुआ शराब जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top