
Md-Junaid Khan
बलौदा बाजार। जिले के पलारी थाना क्षेत्र के ग्राम रसौटा में एक युवक की हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी समीर साय द्वारा मारपीट कर धक्का देकर जमीन में मृतक को गिरा दिया जिससे मृतक को सिर पर गंभीर चोंट आई सिर में गंभीर चोट लगने से, लगातार इलाज करवाते हुए, रायपुर गुढ़ियारी में रिश्तेदार के घर मृतक की मृत्यु हो गई संपूर्ण प्रकरण में सीसीटीवी फुटेज से घटना एवं आरोपी के संबंध में पहचान हुई । मर्ग जांच, परिस्थितिजन्य साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर प्रकरण में अपराध पंजीबध्द करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

आरोपी– समीर साय उम्र 35 साल निवासी ग्राम रसौटा थाना पलारी

