
Md-Junaid Khan
बिलासपुर। भूतल परिवहन मंत्रालय भारत सरकार एवं पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामगोपाल करियारे एवं सभी अधिकारियों, विभिन्न विभागों के परस्पर समन्वय से सड़क सुरक्षा माह का आयोजन जिला पुलिस बल बिलासपुर के तत्वाधान में 01 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक आयोजित किया जा रहा है माह के दौरान आम जनता को यातायात के प्रति जागरूक करने एवं दुर्घटनाओं से बचाव संबंधी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन बिलासपुर पुलिस, सामाजिक संस्थाओं शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम, परिवहन विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग सहित जिला प्रशासन के आपसी समन्वय के द्वारा की जा रही है।

इसी क्रम में आज दिनांक 10.01.2026 को शहर के प्रमुख चौक चौराहों पर वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई जिसमें हेलमेट एवं सीट बेल्ट की आवश्यकता एवं अनिवार्यता तथा सड़क सुरक्षा मापदंड बताए गए साथ ही शहर के प्रमुख चौक चौराहा में जिंगल के माध्यम से ट्रैफिक अपडेट आफ बिलासपुर का प्रसारण किया गया।

12 जनवरी से आगामी दिनों तक, यातायात थाना परिसर सत्यम चौक बिलासपुर में प्रातः 10:00 बजे से लर्निंग लाइसेंस एवं वाहन बीमा शिविर के साथ-साथ हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) बनवाने की सुविधा आम जनों को मिलेगी। लर्निंग लाइसेंस हेतु 1.आधार कार्ड 2.दसवीं की अंकसूची 3. पासपोर्ट साइज के 04 फोटोग्राफ दस्तावेज की आवश्यकता होगी।

इसी क्रम में कल दिनांक 12/01/2026 को लेफ्टिनेंट आशीष शर्मा के नेतृत्व में NCC एवं NSS के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रमुख चौक चौराहा में यातायात जागरूकता संबंधी गतिविधियों का संपादन करेंगे।

