CG CRIME

कोटा | खेत से टुल्लू पंप चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। जिले के कोटा थाना क्षेत्र में खेत से टुल्लू पंप चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए दोनों टुल्लू पंप कीमत करीब 9,000 रुपये बर आमद कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है।जानकारी के अनुसार कोटा के वार्ड क्रमांक 4 फिरंगीपारा निवासी भागवत साहू ने 11 अक्टूबर 2026 को थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि 8 अक्टूबर की शाम करीब 7 बजे वह ग्राम चंगोरी स्थित अपनी कृषि भूमि से घर लौट आए थे। अगले दिन 9 अक्टूबर की सुबह करीब 9 बजे खेत पहुंचने पर चौकीदार से पता चला कि खेत में लगे 1 HP के दो टुल्लू पंप चोरी हो गए हैं। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति टुल्लू पंप बेचने की फ़िराक़ में घूम रहा है। सूचना पर पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को पकड़ा।

पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए दोनों पंप बर आमद कर आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 876/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) और 3(5) के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

(1)- कलम पैकरा उर्फ लालू (30 वर्ष) — निवासी ग्राम मंझवानी, चौकी बेलगहना, थाना कोटा।

(2)- प्रमोद यादव (38 वर्ष) — निवासी पड़ावपारा, कोटा, जिला बिलासपुर।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top