CG CRIME

सीपत | खड़े ट्रेलर से टायर चोरी करने वाले दो आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। जिले के सीपत पुलिस द्वारा क्षेत्र के मटेरियल गेट के पास खड़े एक ट्रेलर से दो टायर चोरी करने वाले दो आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है। जानकारी के अनुसार प्रार्थी हेमंत यादव निवासी ग्राम जांजी के अनुसार, उनका ट्रेलर क्रमांक CG 10 BM 5851 खराब होने के कारण पिछले करीब एक महीने से मटेरियल गेट सीपत के पास खड़ा था। 10 अक्टूबर 2026 की सुबह बल्कर और जेसीबी के चालक ड्यूटी पर पहुंचे तो उन्होंने ट्रेलर के डिस्क सहित दो टायर गायब होने की जानकारी दी। सूचना मिलने पर प्रार्थी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने अपराध दर्ज कर तत्काल आरोपियों की तलाश शुरू की। जांच के दौरान मोहम्मद यासिब अंसारी और मोहम्मद जफर खान को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने जुर्म कबूल किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए दोनों टायर डिस्क सहित बर आमद कर वारदात में प्रयुक्त ऑटो क्रमांक CG 10 AK 9722 को जप्त कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है।

टायर चोरी के गिरफ्तार आरोपी:

1. मोहम्मद यासिब अंसारी, उम्र 21 वर्ष, निवासी कासिमपारा, तोरवा, बिलासपुर।
2. मोहम्मद जफर खान, उम्र 38 वर्ष, निवासी वैशाली, बिहार, वर्तमान निवास लिंगियाडीह, सरकंडा, बिलासपुर।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top