CG CRIME

बिलासपुर | सीपत | आइडिया कंपनी के मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाले खरीददार सहित 06 आरोपी गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। जिले के सीपत पुलिस द्वारा क्षेत्र के आइडिया कंपनी के मोबाइल टावर के स्टोर रूम से सात बैटरियां चोरी करने वाले खरीददार सहित 06 लोगों को गिरफ्तार किया है।  पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई संपत्ति बर आमद कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है। जानकारी के अनुसार सीपत थाना क्षेत्र के नवाडीह स्थित तिवारी चाल में आइडिया कंपनी के मोबाइल टावर के स्टोर रूम से सात बैटरियां चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। कंपनी में टेक्नीशियन के रूप में कार्यरत अनुप पटेल ने पुलिस को बताया कि स्टोर रूम में अमर राजा कंपनी की सात बैटरियां रखी हुई थीं।

अज्ञात व्यक्ति रात के समय स्टोर रूम का ताला तोड़कर बैटरियां चोरी कर ले गए थे। शिकायत पर सीपत पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू की। चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम को आरोपियों की तलाश शुरू की, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने नवाडीह क्षेत्र के पांच संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पूछताछ में पांचों ने चोरी की घटना को अंजाम देना कबूल किया। आरोपियों ने बताया की चोरी की गई बैटरियां झलमला निवासी अरमानुद्दीन को बेचने की जानकारी दी। पुलिस ने अरमानुद्दीन खरीदार समेत 06 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है।

बैटरी चोरी के गिरफ्तार आरोपी:

1. प्रमोद पटेल, निवासी नवाडीह, सीपत।
2. संतोष सिदार, निवासी नवाडीह, सीपत।
3. मन्नू सिंह चौहान उर्फ लक्ष्मण सिंह, निवासी नवाडीह, सीपत।
4. राजेंद्र यादव उर्फ सुखदेव यादव, निवासी नवाडीह, सीपत।
5. देवी प्रसाद यादव, निवासी नवाडीह, सीपत।
6. अरमानुद्दीन, निवासी झलमला, थाना सीपत।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top